मशाल ए हिंद फाउंडेशन रावेर को 150 प्रतियोगी परीक्षा की किताबें भेंट

शैख़ जमील मुख्य संपादक शब्द की गूंज
By -
0

 


आज गुरुवार, 7 मई 2026 को रावेर शहर की मशहूर समाजसेवी संस्था मशाल ए हिंद फाउंडेशन रावेर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह संस्था कई वर्षों से शिक्षा, अस्पताल, रोजगार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है तथा जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करती आ रही है।

संस्था के इन्हीं कार्यों को देखते हुए चिनावल की मशहूर शख्सियत एवं MIM रावेर तालुका अध्यक्ष जनाब नजीर अहमद साहब ने मशाल ए हिंद फाउंडेशन को लगभग 150 कीमती और दुर्लभ किताबें भेंट कीं। इनमें रेलवे, MPSC, UPSC और पुलिस भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की महत्वपूर्ण पुस्तकें शामिल हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत औसाफ शेख द्वारा कुरआन तिलावत से हुई।

नजीर अहमद साहब ने प्रतियोगी परीक्षाओं की अहमियत, शिक्षा की जरूरत और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने मशाल ए हिंद फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी अधिक पुस्तकें तथा हर प्रकार की सहायता देने का वादा किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से

नजीर अहमद साहब चिनावल, सफदर पहलवान, सऊद मेंबर, अल्ताफ मेंबर, सादिक मेंबर, महमूद मेंबर, जाबिर शेख, अनवर अली पत्रकार, रुकमुद्दीन शेख, सुल्तान मेंबर, कामिल मेंबर और रियाजुद्दीन शेख उपस्थित थे।

सभी सदस्यों ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की और हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में

एजाज सर, सय्यद मुजफ्फर अली, एडवोकेट मुजाहिद शेख, वाजिद भाई, वसीम शेख, शहनवाज सर, रेहान अहमद, कामिल शेख, सुल्तान, निसार अहमद, डॉक्टर कामिल भाई, अंसार खान सर तथा मशाल ए हिंद फाउंडेशन की पूरी टीम ने विशेष मेहनत की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)