एक 26 वर्ष युवक की आत्महत्या बोरखेडी थाना क्षेत्र की घटना धामणगांव बढे सादिक शेख

शैख़ जमील मुख्य संपादक शब्द की गूंज
By -
0

 टाकरखेड़ शिवार में गुरुवार की  करीब 5:00 बजे 26 वर्षीय युवक ने अपने ही खेत के टीन के शेड में फांसी लगाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रकाश में आई.  मुर्तक का नाम रोहित बालकृष्ण वरदे है।  प्रकाश भास्कर वराडे (57, निवासी टाकरखेड़ तहसील नादुरा) ने बोराखेड़ी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गांव के ही उनके  सौतेले भाई रोहित बालकृष्ण वराडे (26) ने अपने टीन के शेड में लोहे के पाइप से रस्सी के सहारे से फासी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.उक्त घटना गुरुवार को  शाम 5 बजे  प्रकाश में आई।  सूचना मिलते ही बोराखेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल भिजवाया।  इस मामले में बोराखेड़ी पुलिस ने प्रकाश भास्कर वराडे की शिकायत पर आकस्मिक मौत  का मामला दर्ज कीया  है.  रिपोर्ट लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।  आगे की जांच पो.हे.का. सुपडासिंह चव्हाण द्वारा की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)