..
मलकापुर की घटना ने खड़े किए बड़े सवाल कहां है पार्टी का प्रोटोकॉल और सिद्धांत
हर राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का अपना एक निश्चित प्रोटोकॉल, अनुशासन और वैचारिक सिद्धांत होता है। इन्हीं सिद्धांतों के दम पर पार्टियाँ मैं कार्यकर्ता दिलो जान से काम करते हैं और जनता का भरोसा जीतती हैं। लेकिन मलकापुर शहर में हाल ही में जो घटनाक्रम सामने आया है, उसने न केवल स्थानीय राजनीति बल्कि राष्ट्रीय राजनीति की गिरती साख पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
चर्चा यह नहीं है कि यह हालात सिर्फ मलकापुर या महाराष्ट्र तक सीमित हैं, बल्कि यही कारण बताया जा रहा है कि पूरे हिंदुस्तान में कुछ राष्ट्रीय पार्टियों की स्थिति दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही है। वजह साफ मानी जा रही है—कुछ नेता चंद सिक्कों के लिए पार्टी के सिद्धांत और प्रोटोकॉल को ताक पर रख रहे हैं।
ऐसे नेताओं पर कार्रवाई ज़रूरी
राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि समय रहते ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर नहीं किया गया, तो पार्टी की विश्वसनीयता और संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह चरमरा सकता है।
ऑप्शन विवाद में नया मोड़
मलकापुर नगर परिषद में कल “ऑप्शन” के नाम पर जो हंगामा हुआ, उसमें नगर अध्यक्ष का नाम सामने लाया जा रहा है। लेकिन इस मामले में अब जो तथ्य सामने आए हैं, वे कहानी को एक अलग ही मोड़ देते हैं।
शहर में चल रही चर्चा और हमारे पास मौजूद जानकारी के अनुसार, नगर अध्यक्ष नहीं बल्कि घट नेता (स्थानीय प्रभावशाली नेता) ने ऑप्शन में जिन नामों की बात कही जा रही थी, उनका पार्टी लेटर ही प्रस्तुत नहीं किया।
वीडियो ने खोली सच्चाई
हमारे पास मौजूद एक वीडियो में स्वयं नगर अध्यक्ष यह कहते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं कि
“कांग्रेस पार्टी का कोई भी अधिकृत लेटर हमारे पास मौजूद नहीं है।”
इसके बावजूद नगर अध्यक्ष का नाम इस पूरे मामले में उछाला जा रहा है, जो कई सवाल खड़े करता है। क्या यह किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा है? या फिर असली जिम्मेदारों को बचाने के लिए एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को बलि का बकरा बनाया जा रहा है?
मुफ़्त में बदनामी क्यों?
नगर अध्यक्ष का नाम बिना ठोस दस्तावेज़ और तथ्यों के उछालना न केवल गलत है, बल्कि यह राजनीतिक नैतिकता के भी खिलाफ है। जनता अब यह जानना चाहती है कि—
पार्टी लेटर आखिर गया कहाँ?
जिन नामों की चर्चा हुई, उनका आधार क्या था?
और असली जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी?
जनता जवाब चाहती है
मलकापुर की जनता अब भावनाओं नहीं, बल्कि सच्चाई और जवाबदेही की राजनीति चाहती है। पार्टी नेतृत्व को चाहिए कि वह मामले की निष्पक्ष जांच करे और जो भी नेता पार्टी सिद्धांतों को “चंद सिक्कों” में बेच रहा है, उसे बाहर का रास्ता दिखाए।
क्योंकि अगर आज कार्रवाई नहीं हुई, तो कल पार्टी और जनता—दोनों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी ऐसी मलकापुर शहर में चर्चा चल रही है

