मा. महोदय,
समस्त भारत वर्ष में माननीय प्रधानमंत्री की राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान को जोर शोर से युध्द स्तर पर चलाए जाने के बावजूद नागपूर शहर के सभ्रांत इलाके धंतोली से सटे गरीबों के इलाके को उपेक्षा का शिकार बनाया गया है। इस परिसर में कचरा निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है, सफाई व्यवस्था का भी कोई पुरसाने हाल नहीं है। ना ही मपना की कचरे की गाडी इस इलाके में आती है जिसके कारण लोग खुले मैदान ही में कचरा फेंकने पर मजबूर है गटर के गंदे पानी की निकासी की भी सुचारू व्यवस्था नहीं होने के कारण बीमारियों का साम्राज्य व्याप्त है। इस परिसर के लागों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है जिसके लिये सीधे तौर पर प्रशासन ही जिम्मेदार नजर आ रहा है।
इसलिये मायनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी एमडीपीद्ध आपसे मांग करती है कि सरस्वती नगर, नागपूर मनपा झोन क्र. ०४ धंतोली झोन में व्याप्त स्वच्छता अभियान को सरल और सुचारू बनाकर परिसर के निवासियों को फौरी राहत पहूँचाऐं
धन्यवाद,
