हज़रत बिलाल फाउंडेशन जलगांव की ओर से 30 जुले 2023 बरोज सोमवार को जलगांव शहर के सक्रिय एवं सुप्रसिद्ध अध्यपिका माननीय शाहीन रईस कुरैशी मैडम को आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया.यह कार्यक्रम जलगांव जिल्हा अधिकारी कार्यालय मे मौजूद अल्पबचत भवन मे सम्पन हुआ इस कार्यक्रम का आयोजन हजरत बिलाल फाउंडेशन की ओर से किया गया था. जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को उनकी गतिविधियों एवं सेवाओं के लिए अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अल्प बचत भवन कलेक्टर कार्यालय जलगांव में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और शहर और शहर के बाहर की प्रभावशाली हस्तियों ने भाग लिया.मा.शाहीन रईस कुरैशी मैडम विशेष रूप से सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियाँ और भाईचारे का कार्य उनका व्यक्तिगत जुनून और क्षेत्र हैं। इस मौके पर जलगांव शहर के गणमान्य व्यक्ति डॉ.अब्दुल करीम सालार साहब, अकील भाई पहलवान ,अजमल शाह साहब, अनवर भाई समेत कई पदाधिकारि भी मौजूद रहे.
पुरस्कार प्रदान किये जाने पर सभी पदाधिकारियों और उनके मित्र मंडली एवं छात्र समुदाय के साथ-साथ शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया.
