धामणगांव बढ़े सादिक शेख
संभाजी भिड़े ने महात्मा गांधी के बारे मे अप शब्द का उपयोग किया है. भिडे ने एक भाषन के दौरान कहा की'महात्मा गांधी का नाम मोहनदास करमचंद गांधी है, लेकिन करमचंद गांधी मोहनदास गांधी के पिता नहीं हैं। उनके असली पिता एक मुस्लिम जमींदार हैं', संभाजी भिड़े ने यह बयान गुरुवार (27 जुलाई) को अमरावती शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया है और इस पर पुरे राज्य मे विवाद छिड़ गया है. हुआ यूं कि 27 जुलाई की रात को अमरावती शहर के बडनेरा रोड पर जय भारत मंगलम में संभाजी भिड़े की एक सभा आयोजित की गई थी. इस कार्यक्रम में बोलते हुए भिड़े ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था, इस कार्यक्रम में दिए गए बेतुके बयान को देखकर पूरे भारत में कांग्रेस के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, आज 29 जुलाई 2023 को कांग्रेस कमेटी मोताला ने संभाजी भिड़े के खिलाफ नारे लगाए और भिड़े की गिरफ्तारी की मांग की. मोताला तालुका कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजानन मामलकर ने कहा ऐसे बेतुके बयान बाजी करने वालो के खिलाफ कडी कारवाई होनी चाहिए ईस समय
बुलढाणा विधानसभा काँग्रेस समन्वयक अँड. गणेशसिंग राजपूत, महिला आघाडी जिल्हाध्यक्ष मंगलाताई पाटील, उषा नरवाडे, आबीद कुरेशी, मिलिंद जैस्वाल, अब्दुल हसन बाबा, अतिष इंगळे, श्याम कानडजे, अलिम शाह, श्रीकृष्ण खराटे, बाबुराव खांदेभराड, विशाल बावस्कर, योगेश महाजन, आघाम विनोद गायकवाड, अभिजीत खाकरे, प्रभाकर आढाव, किशोर चव्हाण, सी.एम. खांडेकर, आदी उपस्थित थे
