मलकापुर शहर पारपेट: मैं ऐसी चर्चा चल रही है कि कांग्रेस पदाधिकारियों के इस्तीफे की अटकलें, विकास कार्यों पर उठे सवाल

शैख़ जमील मुख्य संपादक शब्द की गूंज
By -
0

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मलकापुर पारपेट में कुछ कांग्रेस पदाधिकारी अपने पद से इस्तीफा देने का विचार कर रहे हैं। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि पिछले पांच सालों का हिसाब जनता द्वारा कॉर्नर मीटिंग में सीधे नगरसेवकों से लिया जा रहा है। हालांकि, नगरसेवक इन सवालों के जवाब के लिए पदाधिकारियों को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, जिससे कुछ पदाधिकारी नाराज हो गए हैं।

पारपेट के नागरिकों ने कई सवाल उठाए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से यह है कि पिछले पांच वर्षों में उनके क्षेत्र में विकास कार्य क्यों नहीं हुए। नागरिकों का आरोप है कि आमदार साहब ने 2500 करोड़ रुपये के जो विकास कार्य लाए हैं, उसमें पारपेट का हिस्सा बहुत कम है। इसके अलावा, आमदार साहब अपनी सभाएं भी पारपेट में आयोजित नहीं कर रहे हैं, जिससे जनता के बीच असंतोष बढ़ रहा है।

कुछ कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि उन्हें जनता के इन सवालों का जवाब देने के लिए आगे किया जा रहा है, जो कि उचित नहीं है। पदाधिकारियों का कहना है कि नगरसेवकों को स्वयं इन सवालों का सामना करना चाहिए और जनता को उनके सवालों का संतोषजनक जवाब देना चाहिए।

अब देखना यह है कि यह असंतोष कांग्रेस में और कितना गहराता है और क्या यह वाकई पदाधिकारियों के इस्तीफे तक पहुंचता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)