समाजवादी पार्टी ने बुलढाणा जिले में नगरपरिषद चुनाव लड़ने की घोषणा

शैख़ जमील मुख्य संपादक शब्द की गूंज
By -
0

समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव परवेज सिद्दीकी ने बुलढाणा जिले के नांदुरा, जलगांव जामोद, मलकापुर और खामगांव में आगामी नगरपरिषद सार्वत्रिक चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस महत्वपूर्ण घोषणा के दौरान पार्टी ने स्पष्ट किया कि नांदुरा नगरपरिषद चुनाव युवा जिल्हाध्यक्ष आझाद पठाण के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

नांदुरा नगराध्यक्ष पद के लिए आझाद पठाण का नाम घोषित

समाजवादी पार्टी ने नांदुरा नगराध्यक्ष पद के लिए युवा जिल्हाध्यक्ष आझाद पठाण के नाम की घोषणा की है। यह निर्णय पार्टी के प्रदेश महासचिव परवेज सिद्दीकी ने किया, जो कार्यकर्ताओं और जनता के बीच पार्टी की बढ़ती पकड़ को दर्शाता है।

इस मौके पर परवेज सिद्दीकी ने कहा, "समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम जनता की समस्याओं को हल करने और समृद्धि लाने के लिए नगरपरिषद चुनाव में पूरी ताकत से उतरेंगे।"

आझाद पठाण, जो पार्टी के युवा जिल्हाध्यक्ष हैं, ने कहा, "नांदुरा की जनता को बेहतर प्रशासन और विकास देने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। समाजवादी पार्टी आम लोगों की पार्टी है, और हम जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे।"

पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह

इस घोषणा के बाद जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न नगरपरिषदों में समाजवादी पार्टी की सक्रियता और मजबूत तैयारी से अन्य राजनीतिक दलों में हलचल मच गई है।

समाजवादी पार्टी की रणनीति और युवा नेतृत्व पर भरोसे से जिले में इस चुनाव का नतीजा दिलचस्प होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)