मलकापुर शहर की आम जनता में इन दिनों एक ही चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है आने वाले नगर परिषद चुनाव में नगर अध्यक्ष के लिए वाजिद कादरी जैसा इंसान चाहिए। लोगों का कहना है कि शहर को अब ऐसे नेता की ज़रूरत है, जो सिर्फ राजनीति न करे बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के बारे में भी सोचे
इसी कड़ी में खास बात यह है कि वाजिद कादरी का जन्मदिन इस महीने की 14 तारीख, रविवार को है। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने समाज के बच्चों के लिए एक अनोखी पहल की है। उन्होंने स्कूल जाने वाले बच्चों को नोटबुक बैग और पेन बांटने का फैसला लिया है
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस इंसान की सोच बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने की हो, वही शहर का सही नेतृत्व कर सकता है। यही कारण है कि आम जनता में वाजिद कादरी का नाम नगर अध्यक्ष पद के लिए बड़े स्तर पर चर्चा में है
जनता का मानना है कि अगर मलकापुर को शिक्षा रोजगार और विकास की राह पर आगे बढ़ाना है तो ऐसे ही समाजसेवी और दूरदर्शी व्यक्ति को नगर परिषद की कमान मिलनी चाहिए
