डॉ. नाज़नीन देशमुख को “निशान-ए-इकरा पुरस्कार” प्रदान

शैख़ जमील मुख्य संपादक शब्द की गूंज
By -
0

जलगांव (प्रतिनिधि): इकरा एजुकेशन सोसायटी जलगांव की ओर से आयोजित भव्य समारोह में अब्दुल मजीद सालार इकरा उर्दू हाई स्कूल, बोरनार ता.जि.जलगांव की प्रतिभाशाली पूर्व छात्रा, डॉक्टर डॉ. नाज़नीन देशमुख को “निशान-ए-इकरा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

यह समारोह इकरा उर्दू हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज, मेहरूण जलगांव में संपन्न हुआ। इसी अवसर पर “कुरआन एंड साइंस प्रदर्शनी” का उद्घाटन भी डॉ. नाज़नीन देशमुख के करकमलों से किया गया।

इस मौके पर इकरा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल करीम सालार ने डॉ. नाज़नीन देशमुख को स्मृति-चिन्ह, शाल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मौलाना सालिक सलमान, मुफ्ती मोहम्मद हारून नदवी, एजाज मलिक, डॉ. जबीहुल्ला शाह, शेख मोहम्मद ज़फर, अब्दुर राशिद शेख, इरफान सालार, काजी मुजम्मिल नदवी, जुबैर मलिक, काजी ज़मीर अशरफ (प्राचार्य इकरा शाहीन, जलगांव) सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक वर्ग ने भी डॉ. नाज़नीन देशमुख को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)