अकोला में सुमिरामा फाउंडेशन की ओर से 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया -- डॉक्टर पूजा रमाकांत खेतान

शैख़ जमील मुख्य संपादक शब्द की गूंज
By -
0

 


अकोला / महाराष्ट्र;

 26/01/2026 हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुमिरामा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रध्वज (तिरंगे) के स्टिकर वितरित कर यह दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। अकोला के टॉवर चौक पर स्टॉल लगाकर फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. पूजा रमाकांत खेतान के मार्गदर्शन में फाउंडेशन के सदस्यों ने हजारों की संख्या में अकोलावासियों के वाहनों पर स्टिकर चिपकाए तथा चॉकलेट और टोपी वितरित कर देशभक्ति का परिचय देते हुए शुभकामनाएँ दीं।

                 मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में डॉ. पूजा खेतान, मीना लांडे, श्रुति सदनशिव, कीर्ति काले, अपूर्वा लांडे, नंदिनी संसारे, श्रेया भोरे, वैष्णवी काले, वैष्णवी विसाळे, विशाल धांडे, प्रवीण भोरे, पार्थ गोरे, डॉक्टर मोहम्मद  नदीम (प्राध्यापक - के. एम. असगर हुसैन जूनियर कॉलेज अकोला), आनंद गाढे, आकाश सूर्यवंशी, गौरव खंडारे, संतोष ठाकूर, हिमांशु ठाकूर, आशिष खिल्लारे, देवेंद्र तिवारी, सागर शिंदे, विजू बोरे, आकाश हिरोळे आदि ने परिश्रम लेकर इस दिन को सफल बनाया। इस कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक प्रसिद्ध उद्योगपति आदरणीय श्री रमाकांतजी खेतान की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)