जलगांव ईकरा शिक्षा संस्थान द्वारा एच. जे. थीम आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज मेहरुन जलगांव की हॉकी टीम ने इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट मे जीत हासिल की है। इकरा कॉलेज की ओर से आज छत्रपति शिवाजी महाराज खेल परिसर जलगांव में इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमों ने भाग लिया था। इसमें ईकरा, नूतन, गोदावरी, गवर्मेंट इंजीनियरिंग, केसीई बीपीएड ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन इकरा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के निदेशक अब्दुल अजीज सालार ने हॉकी खेलकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईकरा शिक्षा संस्थान के उपाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के चेअरमन डॉ. इकबाल शाह ने की। प्राचार्य आई. एम. पिंजारी डॉ. अमीन काजी, डॉ. राजेश भामरे, डॉ. अमीन काजी, डॉ. वकार शेख प्रो. साजिद मलक, प्रो. डॉ. बेलोरकर, प्रो. सुभाष वानखेड़े, प्रो. अख्तर खान, प्रो. डॉ. अनीता कोल्हे, साजिद पठान आदि मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही समनव्यक खेल निदेशक प्रो. डॉ. चांद खान ने किया। पहला मैच ईकरा बनाम गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज जलगांव के बीच खेला गया। इकारा ने 3-0 गोल से जीत दर्ज की। दूसरा मैच गोदावरी आईएमआर बनाम के. सीइ बीपीएड के बीच खेला गया। इसमें के.सी इ बीपीएड 2-0 गोल से जीता। तीसरा मैच नूतन मराठा बनाम केसीई बीपीएड के बीच खेला गया जिसमें केसीई ने 1-0 गोल से जीत दर्ज की। फाइनल मैच केसीई बीपीएड बनाम ईकरा कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें इकरा एच जे थीम कॉलेज ने 1-0 गोल से जीत दर्ज की। सैयद लियाकत अली के मार्गदर्शन में सत्यजीत पवार और उनके साथियों ने इस प्रतियोगिता के लिए रेफरी की भूमिका बखूबी निभाई। इकरा शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल करीम सालार, डॉ. इकबालशाह, एजाज अब्दुल गफ्फार मलिक, अब्दुल अजीज सालार सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रिंसिपल पिंजारी व फैकल्टी मेंबर्स, नॉन टीचिंग स्टाफ, स्टूडेंट्स ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
ईकरा एच. जे. थीम कॉलेज के खेल निदेशक प्रो. डॉ. चांदखान का खिलाड़ियों मार्गदर्शन मिला. बाबा पटेल, अदनान बागवान, दानिश पीरजादे, शेख फैसल, ताहा खान ने इस प्रतियोगिता की सफलता के लिए कड़ी मेहनत की।
