अतिक्रमण हटाने गए ग्राम सेवक को मारपीट करके मारने की धमकी*

शैख़ जमील मुख्य संपादक शब्द की गूंज
By -
0
*



धामणगाव बढे सादिक शेख ✍️
---------------------------------------


 धामणगाव बढे थाना अंतर्गत आने वाले कल्ही गोलार ग्राम में 28 नवंबर को मारपित  घटना  सुबह करीब 10 बजे  घटित हुई स्थानीय ग्राम सेवक जब नाले पर डाले गये ढापा से हुवे कब्जा हटाने गए एक ग्राम सेवक को आरोपि जान मारने के लिए दौड़ा और अश्लील भाषा में गाली देकर जान से मारने की धमकी दी.  ग्राम सेवक की फिर्याद पर धमनगांव बाढै  थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  मोताला तहसील के कोल्ही गोलार के ग्राम सेवक दगडूबा जाधव सोमवार सुबह करीब दस बजे गांव के पुराने नाले पर से अतिक्रमण हटाने गए थे. अतिक्रमण हटाते समय
 जब ग्राम सेवक ने गांव में दगड़ू अहिरे, के नाले से पेड़ हटाने को कहा तो दगडू अहिरे ने दौड़कर ग्राम सेवक को डंडे से पीटा और अश्लील भाषा में गाली दी.  साथ ही दगड़ू अहिरे की पत्नी ने मेरे घर के सामने आया तो जान से मारने की धमकी दी और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की।  ऐसी शिकायत पुलिस में ग्राम सेवक दगडुवा जाधव, ने दर्ज कराई थी।  इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने दगडू अहिरे और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  आगे की जांच थानेदार चंद्रकांत ममताबादे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मधुकर महाजन द्वारा की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)