जलसा सीरातुन्नबी (स अ स) पर नात ख्वानी और तकरीरी मुकाबला
राजा एजुकेशन व बहुउद्देशीय सोसायटी पीपलगांव राजा द्वारा संचालित उर्दू प्रायमरी,उर्दू हाई स्कूल व जूनियर कॉलेज पीपलगांव राजा के विद्यार्थियों ने नात ख्वानी और तकरीरी मुकाबले में हिस्सा लिया और प्रायमरी स्कूल से पहला इनाम बारिरा ऐमन दूसरा इनाम अलवीरा मेहरीन को मिला जब की हाई स्कूल में पहला इनाम अर्शिया अरबी दूसरा इनाम माज़ हस्सान और तीसरा इनाम वालीउद्दीन मोइनुद्दिन ने हासिल किया और साथ ही जूनियर कॉलेज से पहला इनाम मदीहा अंजुम दूसरा इनाम साहेब यूनुस को मिला जब के तीसरा इनाम ऑन खान ने हासिल किया
प्रोग्राम में जज साहेबान बाहर से आए थे पहले जज इकरार हुसैन आज़ाद साहब, मलकापुर, दूसरे जज गुलरेज़रहमान साहब नागपुर, तीसरे जज अब्दुल रहमान साहब खामगांव और प्रोग्राम के अध्यक्षता जनाब मौलवी इनायत साहब नांदुरा ने निभाई
जलसे मे सोसाइटी के अध्यक्ष खान राहिल ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया कार्यक्रम को कामयाब बनाने में सभी टीचर्स ने सहयोग किया
प्रोग्राम का संचालन खान मिस्बाह सर ने किया और गांव से आए हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया उर्दू हाई स्कूल जूनियर कॉलेज के प्राचार्य खान मोहम्मद सलीम उल्लाह सर ने अदा किया
