इक़रा शाहीन उर्दू हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज में ‘क़ुरआन और साइंस’ प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

शैख़ जमील मुख्य संपादक शब्द की गूंज
By -
0

“विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने भीतर छुपी हुई शोध क्षमता को पहचानें, उसे विकसित करें और शोध को ही अपना लक्ष्य बनाएँ।” – डॉ. नाजनीन देशमुख

जलगाँव (प्रतिनिधि): इक़रा एजुकेशन सोसायटी, जलगाँव के तत्वावधान में इक़रा शाहीन उर्दू हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज, महरून में “क़ुरआन और साइंस” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का पहला भाग उद्घाटन समारोह के. के. मोतीवाला सेमिनार हॉल, इक़रा एच. जे. थीम कॉलेज, महरून में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत क़ुरआन के पाठ से की गई। स्वागत भाषण के पश्चात प्राचार्य क़ाज़ी ज़मीरुद्दीन सईदुद्दीन ने प्रदर्शनी के उद्देश्य स्पष्ट किए।

डॉ. नाजनीन देशमुख (पूर्व छात्रा – अब्दुल मजीद सालार इक़रा उर्दू हाईस्कूल, बोरणार), जिन्होंने जूनियर वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया है और वर्तमान में आर. वाय. के. कॉलेज ऑफ साइंस, नासिक में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें इक़रा एजुकेशन सोसायटी, जलगाँव की ओर से “निशान-ए-इक़रा पुरस्कार” प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इक़रा एजुकेशन सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी अल्हाज एजाज़ मलिक, मस्जिद अक्सा महरून के इमाम व ख़तीब मौलाना सलीक सलमान, तथा वॉइस ऑफ मीडिया (उर्दू विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ़्ती मोहम्मद हारून नदवी ने “क़ुरआन और साइंस” विषय पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता डॉ. अब्दुल करीम सालार (अध्यक्ष, इक़रा एजुकेशन सोसायटी) ने की।

प्रदर्शनी में कक्षा ५वीं से ७वीं, ८वीं से १०वीं और जूनियर कॉलेज – ऐसे तीन समूह बनाए गए थे। परीक्षक के रूप में आरिफ़ मोहम्मद ख़ान (अब्दुल मजीद सालार इक़रा उर्दू हाईस्कूल, बोरणार), शेख नूर मोहम्मद (इक़रा उर्दू हाईस्कूल सालार नगर, जलगाँव), फ़ारूक़ सिकंदर एवं जावेद सर (हाजी नूर मोहम्मद चाचा जूनियर कॉलेज, जलगाँव), तनवीर ख़ान (उप प्राचार्य, इक़रा एच. जे. थीम कॉलेज, महरून) तथा अश्तियाक अहमद (इक़रा रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल, मोहाड़ी) ने जिम्मेदारी निभाई।

प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. नाजनीन देशमुख के करकमलों से हुआ। शहर के गणमान्य नागरिक, सभी मस्जिदों के इमाम, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शाम ६ बजे तक दर्शकों की भारी भीड़ बनी रही।

इस प्रदर्शनी में कुल ७३ वर्किंग मॉडल्स प्रस्तुत किए गए। परिणाम इस प्रकार रहे:

कक्षा ५वीं–७वीं समूह

प्रथम: मॉडल P-13 (Earthquake)

द्वितीय: मॉडल P-10 (Blood Circulation)

तृतीय: मॉडल P-6 (Respiratory System)


कक्षा ८वीं–१०वीं समूह

प्रथम: मॉडल H-8 (Embryology)

द्वितीय: मॉडल H-7 (DNA Structure) एवं H-24 (Creation of the World in 6 Days)

तृतीय: मॉडल H-23 (Waqeyat)


जूनियर कॉलेज समूह

प्रथम: मॉडल J-26 (Unveiling the Science Behind)

द्वितीय: मॉडल J-01 (Trigono Park)

तृतीय: मॉडल J-9 (Application of Solar Energy)



उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन इफ्तिखार ग़ुलाम रसूल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुपरवाइज़र जाकिर बशीर ने किया।

प्रदर्शनी की सफलता के लिए सभी विज्ञान शिक्षक, अन्य अध्यापक और नॉन-टीचिंग स्टाफ़ ने विशेष मेहनत की। इस सफल आयोजन पर इक़रा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल करीम सालार एवं अन्य पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी।

कार्यक्रम में प्रो. मोहम्मद ज़फ़र शेख, अब्दुर रशीद शेख, डॉ. जबीहुल्ला शाह, इरफ़ान सालार, हाजी मजीद शाह, वसीम जबीहुल्ला शाह, अफ़ज़ल ख़ान, मुश्ताक बादलीवाला, शाहिद वहीद पटेल, अल्हाज अब्दुल हमीद, हाजी सैफ़ुल्ला ख़ान जैसे मान्यवर उपस्थित थे।

प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए हाईस्कूल इंचार्ज काशिफ अंजुम अतहरुद्दीन और जूनियर कॉलेज इंचार्ज तनज़ीम मुज़फ्फ़र ख़ान ने विशेष योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)