मलकापुर शहर नगर परिषद चुनाव में दिया गया नारा “हम वादे नहीं, इरादे लेकर आए हैं” एक बार फिर सर्वसाधारण सभा में गूंजा कल आयोजित नगर परिषद की जनरल मीटिंग में विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद सभी प्रमुख ठहराव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए
नगर अध्यक्ष ने अपने सत्कार समारोह में शिक्षा को प्राथमिकता बताते हुए घोषणा की कि नगर परिषद के स्कूलों में चौथी से लेकर दसवीं कक्षा तक के प्रवेश (एडमिशन) की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल इमारतें खड़ी करना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है नई सोच, नई कयादत” के साथ विद्यार्थियों के भविष्य को संवारना हमारी प्राथमिकता है, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया।
शिक्षा पर विशेष जोर
नगर अध्यक्ष ने बताया कि स्कूलों में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा, शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का प्रवेश नगर परिषद के स्कूलों में कराएं और सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग दें
पानी की समस्या पर ठोस कदम
सभा में शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया जाएंगे और उन्होंने यह भी कहा है कि मुस्ताक अली नगर से अलीशा बाबा की खान तक 10 इंची पाइपलाइन बिछाने का काम बहुत जल्द शुरू होने वाला है। इस परियोजना के शुरू होने से पूरे मलकापुर शहर में पानी की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है
नगर परिषद के सूत्रों के अनुसार, पाइपलाइन कार्य के लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया जल्दी ही पूरी कर लिया जाएगी और तकनीकी तकनीकी तौर पर भी पूरी की जाएगी
“इरादों” की परीक्षा अब जमीन पर
शहरवासियों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि पारित ठहराव कितनी तेजी से अमल में लाए जाते हैं। चुनावी मंच से किए गए वादों और अब परिषद की बैठकों में लिए जा रहे फैसलों के बीच तालमेल कितना बैठता है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा
फिलहाल नगर अध्यक्ष का दावा है कि नई सोच और मजबूत इरादों के साथ शहर के विकास कार्यों को गति दी जाएगी ऐसी भी चर्चा मलकापुर शहर में आम जनता में चल रही है

