अब मलकापुर शहर नगर परिषद में आंधी नगरी चौपट राज्य देखने में आ रहा है

शैख़ जमील मुख्य संपादक शब्द की गूंज
By -
0

 ..



मलकापुर शहर में इन दिनों हालात कुछ ऐसे दिखाई दे रहे हैं मानो “आंधी नगरी चौपट राजा” वाली कहावत सच होती नजर आ रही हो नगर परिषद के चुनाव के समय शहर के विकास, साफ-सफाई और पीने के पानी को लेकर बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत आज कुछ और ही कहानी बयान कर रही है

मुस्लिम समाज के एक विशेष त्यौहार होने के बाद भी शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं नालियों की सफाई नहीं हो रही है और पीने के पानी की समस्या भी आज तक जस की तस बनी हुई है शहर की आम जनता का कहना है कि चुनाव से पहले जब प्रशासनिक व्यवस्था थी, तब इतनी परेशानी नहीं थी जितनी अब चुनाव होने के बाद देखने को मिल रही है

लोगों का आरोप है कि शहर के कई वार्डों में कचरा समय पर नहीं उठाया जा रहा, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है और बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है वहीं दूसरी तरफ पीने के पानी की किल्लत से भी नागरिक परेशान हैं

अब सवाल यह उठ रहा है कि शहर की जनता ने जिस भरोसे के साथ नगर अध्यक्ष को चुना था, क्या वह भरोसा टूटता नजर आ रहा है?

मलकापुर की आम जनता अब खुलकर यह सवाल पूछ रही है कि आखिर नगर परिषद प्रशासन और माननीय नगर अध्यक्ष शहर की साफ-सफाई और पानी की समस्या पर कब गंभीरता से ध्यान देंगे?

अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनता का आक्रोश और बढ़ सकता है हम जनता में चर्चा तो ऐसी भी है की त्योहार के बाद एक बहुत बड़ा आंदोलन खड़े हो सकता है इन समस्याओं को लेकर अब देखना यह होगा कि नगर परिषद प्रशासन इस ओर कब तक ठोस कदम उठाता है या फिर मलकापुर शहर यूं ही गंदगी और पानी की समस्या से जूझता रहेगा ऐसी मलकापुर शहर में चर्चा चल रही है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)