मलकापुर शहर में नगर पालिका द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शहर की नदी में लंबे समय से जलपरनी की अत्यधिक वृद्धि हो गई थी,

शैख़ जमील मुख्य संपादक शब्द की गूंज
By -
0

 


जिसके कारण पानी का प्रवाह बाधित हो रहा था। साथ ही, इस समस्या की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया था, जिससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा था।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए नगर अध्यक्ष साहब के निर्देश पर नगर पालिका ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नदी से जलपरनी हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नदी को स्वच्छ बनाना और शहरवासियों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से राहत दिलाना है जैसे कि हमने इससे पहले हमारे न्यूज़ पेपर में लिखा था एक कॉल और प्रॉब्लम सॉल्व ऐसे ही हमें कल देखने में आया है मुश्ताक अली नगर में आम जनता पानी की समस्याओं को लेकर आपस में झंझट कर रही थी उसे वक्त एक व्यक्ति ने अपनी पोरोठ सभापति और नगर अध्यक्ष को एक कॉल किया गया वह कॉल करने के बाद तुरंत सपोर्ट पर पहुंचे और वहां की आम जनता की भी समस्या सुनी नगर अध्यक्ष हर वक्त हर जगह जहां भी फोन आ रहा है वहां पहुंचकर आम जनता की समस्या सुन रहे हैं और उसको हल करने की कोशिश कर रहे हैं ऐसी भी चर्चा बहुत तेजी से चल रही है नगर अध्यक्ष और 

नगर पालिका के इस कदम से स्थानीय नागरिकों में संतोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस पहल से न केवल पर्यावरण में सुधार होगा, बल्कि शहर का स्वास्थ्य स्तर भी बेहतर होगा।

नगर प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी इस प्रकार की समस्याओं पर समय रहते उचित कदम उठाए जाएंगे ऐसी भी चर्चा मलकापुर शहर में चल रही है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)