प्रभाग क्रमांक 8 एवं 9 में नागरिक समस्याओं का संयुक्त निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश..

शैख़ जमील मुख्य संपादक शब्द की गूंज
By -
0

 




      मलकापुर नगर परिषद के प्रभाग क्रमांक 8 एवं 9 में नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु आज संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नाली सफाई, कचरा उठाव, पेयजल पाइपलाइन, सड़कों पर मुरुम डालने तथा अन्य आवश्यक विकास कार्यों का जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा नियमित रूप से स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

     इस अवसर पर AIMIM बुलढाणा जिलाध्यक्ष दानिश शेख, प्रभाग क्रमांक 8 के नगरसेवक शेख इमरान शेख गुलाब, नगरसेविका प्रतिनिधि अब्दुल कहार ठेकेदार, नगरसेविका प्रतिनिधि सिद्धीक शाह, शेख जमील पत्रकार,शेख ईसा,मलकापुर नगर परिषद के उपमुख्याधिकारी भुसारी साहेब, पाणी पुरवठा अभियंता बयेस साहेब, आरोग्य निरीक्षक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

   जिलाध्यक्ष दानिश शेख ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए तथा नाली सफाई, कचरा व्यवस्थापन, पेयजल आपूर्ति और सड़क मरम्मत जैसे कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने सभी आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)