..
सितम तो यह है कि हमारी सहपा में शामिल है चिराग बुझतो ही खाईमें बदलने वाले लोग आज मलकापुर शहर की राजनीति में एक नई उम्मीद ने जन्म लिया है। आम जनता, खासकर अपने बच्चों के भविष्य और एजुकेशन को लेकर लंबे समय से जो सवाल पूछती आ रही थी, उस पर आज नए नगर अध्यक्ष ने खुलकर अपनी बात रखी है। नगर अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा है कि वे वादे नहीं, इरादों के साथ काम करेंगे और शिक्षा को प्राथमिकता देंगे।
मलकापुर शहर की हकीकत किसी से छिपी नहीं है। पुराने राजनेताओं और तथाकथित नेताओं ने सालों तक सत्ता संभाली, लेकिन आम जनता के बच्चों के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों के विकास को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। समाज की रहबरी करने का दावा करने वाले लोग सिर्फ भाषणों तक सीमित रहे, ज़मीन पर हालात जस के तस बने रहे।
आज वही आम जनता, जिन्होंने बदलाव की उम्मीद में युवा राजनीति पर भरोसा किया और भारी बहुमत से नए नगर अध्यक्ष को चुना, कर दिया अब नज़रें उनके कामकाज पर टिकाए बैठी है। शिक्षा के मुद्दे से लेकर शहर के विकास तक कई सवाल हैं, कई चुनौतियाँ हैं।
नगर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारना, बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना और भविष्य को मजबूत करने की दिशा में ठोस फैसले लिए जाएंगे। अब यह देखना होगा कि यह आश्वासन सिर्फ बयान तक सीमित रहता है या हकीकत में बदलेगा।
आम जनता की भी यही राय है कि आने वाले 4 से 6 महीनों में बहुत कुछ साफ हो जाएगा। मलकापुर शहर ने युवा नेतृत्व को मौका दिया है, अब वक्त है उस भरोसे पर खरा उतरने का।
अब सवाल सिर्फ इतना है—
क्या मलकापुर के बच्चों का भविष्य सच में बदलेगा?
या फिर यह भी एक और अधूरा सपना बनकर रह जाएगा?
फिलहाल, मलकापुर के लोगों की उम्मीद और इंतज़ार रहेगा ऐसी मलकापुर शहर में चर्चा चल रही है

