आज टेंभुर्ना फाटा, अकोला बायपास, खामगांव के पास मलकापुर के दो नौजवानों का बाइक से गंभीर एक्सीडेंट हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गाज़ी फाउंडेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंचीटी म के सदस्यों ने बिना समय गंवाए दोनों घायलों को मौके से सुरक्षित उठाकर सिल्वर सिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। वहां उनका प्राथमिक उपचार करवाया गया
लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अकोला रेफर कर दिया। इस समय भी गाजी फाउंडेशन के दादू बेग इमरान भाई वगैरा ने पूरी जिम्मेदारी निभाई। ये लोग खुद खड़े रहकर और पूरी देखरेख करते हुए घायलों को अकोला के डॉक्टर नरेंद्र भागवत के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया
गाज़ी फाउंडेशन ने इंसानियत और सेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। जरूरत के समय तुरंत मदद, इलाज की व्यवस्था और मरीजों को सुरक्षित बड़े अस्पताल तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी टीम ने निभाई
ऐसी निस्वार्थ सेवा के लिए गाज़ी फाउंडेशन प्रशंसा की हकदार है और जिन लोगों ने भी इन बच्चों के लिए भागदौड़ की है अल्लाह उनको भी ऐसी ही नेक टॉपिक दे समाज की सेवा करने की जब तक के ऐसे फाउंडेशन के लोग मौजूद है तब तक चाय किसी का भी बच्चा हो चाहे कोई भी समाज का हो यह फाउंडेशन वाले उसके लिए हमेशा भाग दौड़ करते हैं अल्लाह इनको भी हिम्मत ताकत दे और इन्हें हर चीज से नवाजे

